Delhi Hotel Fire: Chief Minister Hemant Soren Expresses Deep Condolences

दिल्ली होटल अग्निकांड: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया गहरा शोक, मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Delhi Hotel Fire: Chief Minister Hemant Soren Expresses Deep Condolences

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग से हुई जनहानि की खबर ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी संवेदनाएं साझा करते हुए कहा कि दिल्ली स्थित होटल में आग लगने की घटना अत्यंत दुखद है। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मरांग बुरु से प्रार्थना’

अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, “मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की इस कठिन घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।”

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल हुए लोगों के प्रति भी सहानुभूति प्रकट की है। उन्होंने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

गौरतलब है कि दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल में आग लगने से 20 लोगो की मौत गो गयी है जबकि कई लोग घायल है। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासनिक स्तर पर इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े :

दिल्ली अग्निकांड: मालवीय नगर के होटल में भीषण आग, 20 से ज्यादा लोगों की मौत; सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही का खुलासा

बेड़ो में दर्दनाक सड़क हादसा: मिर्चा लदा टेंपू पलटा, एक युवक की मौत, तीन गंभीर घायल

पटना में खान सर कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, 10-12 राउंड गोलियां चलने का दावा; प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालकों पर लगाए आरोप

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now