लौह पुरुष के जयंती के अवसर पर देवघर पुलिस प्रशासन ने लिया संकल्प.

Deoghar, Shaurabh Sinha.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देवघर : पूर्व गृह मंत्री और लौह पुरुष स्वर्गीय सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर को एकता दिवस के रूप में मनाते हुए देवघर पुलिस प्रशासन ने एसपी अस्वनी कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एक परेड निकाला। परेड मदरसा ग्राउंड से निकल कर तिवारी चौक होते हुए शहर का भ्रमण किया, तदुपरांत सभी पुलिस के अधिकारी और कर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलवाया गया.

इस सम्बंध में देवघर एसपी अस्वनी कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस हेडक्वाटर के निर्देश के आलोक में देश की एकता, संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए पुलिस पदाधिकारियों द्वारा एक संकल्प लिया गया है. साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारी,कर्मियों के साथ पुलिस वाहनों के साथ देश की एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया है. परेड के दौरान एसपी अश्वनी कुमार सिन्हा के अलावे डीएसपी विकास श्रीवास्तव और मंगल सिंह जामोदा सहित जिला पुलिस बल के पचास से भी ज्यादे अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now