उपायुक्त छवि रंजन ने किया प्रेस क्लब मे फूड बाजार रेस्ट्रो एंड कैंटीन का उद्घाटन.
रांची : रांची प्रेस क्लब के फूड बाजार रेस्ट्रो एंड कैंटीन का उद्घाटन आज मुख्य अतिथि उपायुक्त छवि रंजन ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उपायुक्त ने केक काटकर कैंटीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रांची प्रेस क्लब रेस्टो एंड कैंटीन से शुरू हो जाने से क्लब के सदस्यों को सुविधा मिलेगी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि फूड बाजार रेस्टोरेंट कैंटीन के शुरू हो जाने से सदस्यों और उनके परिवार को घरेलू वातावरण में खाने पीने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। क्लब के सचिव अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि यहां क्लब के मेंबरों के लिए विशेष सुविधा और छूट रहेगी जबकि आम लोगों के लिए न्यूनतम दर पर सभी सुविधा दी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!फूड बाजार रेस्टो एंड कैंटीन के संचालक गोपाल तिवारी ने कहा की क्लब के सदस्यों को और यहां आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना मेरा लक्ष्य है l उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब के सदस्य तथा आम ग्राहकों को वह सारी सुविधा प्रदान की जाएगी जो उन्हें बाजार में मिलती है। उद्घाटन के अवसर पर मुख्य रूप से प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर, कार्यकारिणी सदस्य, गिरजा शंकर ओझा, सुनील कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिंह, दीपक जायसवाल, प्रशांत कुमार, अमित दास, रंगनाथ चौबे, प्रियंका मिश्रा, किसलय शानू, सुनील कुमार गुप्ता सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।
















