20210117 140211

सत्संग ROB निर्माण कार्य की गति पर उपायुक्त ने संतोष व्यक्त किया.

देवघर : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार सत्संग चौक पर चल रहे ROB निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष बचे कार्यों को तय समय पर पूर्ण करने का निर्देश रेलवे की टीम व संबंधित अधिकारियों दिया है। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन व वर्तमान में चल रहे ROB निर्माण कार्य को लेकर संबंधित ऐजेंसी को कार्य में तेजी लाने के साथ आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

साथ ही उन्होंने संबंधित एजेंसी को स्पष्ट निर्देशित किया की गुणवत्तापूर्ण तरीके से जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करें, ताकि सही तरीके से परिचालन संभव हो सके। निर्माण कार्य को लेकर रेलवे के अधिकारियों व संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य में तेजी लाए, ताकि निर्माण कार्य के जल्द पूर्ण होने से लोगों को आवागमन सुविधा मिल सके।

इसके अलावे उपायुक्त ने निर्माण कार्य में आ रही अतिक्रमण की समस्या को लेकर लोगों से जिला प्रशासन के सहयोग करने का आग्रह किया है, ताकि निर्माण को तय समय के अनुरूप पूर्ण कर लिया जाए।

Share via
Share via