गर्मी के मद्देनजर पेयजल की स्थिति को लेकर उपायुक्त नें की बैठक.

गर्मी के मद्देनजर पेयजल की स्थिति को लेकर उपायुक्त नें की बैठक.

Share
Link copied

राँची : आज दिनांक 25 मार्च 2021 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने गर्मी के मद्देनजर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति की समीक्षा को लेकर बैठक की। समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त श्री अनन्य मित्तल, निदेशक डीआरडीए रांची, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, अधीक्षण अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता) रांची अंचल, डोरण्डा रांची एवं कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल रांची उपस्थित थे। बैठक में अधीक्षण अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता पूर्वी एवं पश्चिमी प्रमंडल द्वारा बताया गया कि चापानल के माइनर रिपेयरिंग के लिए राशि स्वीकृत हो चुकी है, टेंडर की प्रक्रिया जारी है।

अधीक्षण अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रांची पश्चिम ने बताया कि पेयजल संबंधित समस्याओं शिकायतों को लेकर पश्चिम प्रमंडल स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जिसका नंबर 6201456273 है। इसके माध्यम से कार्य अवधि में नलकूपों के खराब होने की जानकारी दी जा सकती है। जिसकी मरम्मत 24 घंटे के भीतर कर ली जाएगी। प्रमंडल क्षेत्र अंतर्गत नामकुम, कांके, रातू, नगड़ी, लापुंग, बेड़ो, इटकी, चान्हो, मांडर, बुढ़मू एवं खलारी प्रखंड हैं।

राज्य स्तर पर भी नियंत्रण कक्ष संपादित किया जा रहा है। जिसका टोल फ्री नंबर 18003456502 और मोबाइल नंबर 9470176901 है। पश्चिम प्रमंडल में प्रखंडवार दल का भी गठन किया गया है। जो क्षेत्र में घूम घूम कर प्राप्त शिकायतों का निवारण करता है। इस दल में जूनियर इंजीनियर और गैंगमैन हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow