Deranged father turns monster: Murders 13-year-old daughter and kills elderly man who tried to save her; accused arrested.

सनकी पिता बना हैवान: 13 वर्षीय बेटी की हत्या, बचाने आए बुजुर्ग की भी जान ली; आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
Deranged father turns monster: Murders 13-year-old daughter and kills elderly man who tried to save her; accused arrested.
Deranged father turns monster: Murders 13-year-old daughter and kills elderly man who tried to save her; accused arrested.

दुमका: झारखंड के दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र स्थित बेलूडीह गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने कथित तौर पर अपनी ही 13 वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बेटी को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे 68 वर्षीय बुजुर्ग पर भी उसने हमला कर दिया, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

मृत बच्ची की पहचान पुड़की कुमारी (13) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक सरजू मंडल (68) बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी मनोज मंडल किसी बात को लेकर अपनी बेटी की पिटाई कर रहा था। इसी दौरान पास के खेत में मकई की कोड़ाई कर रहे सरजू मंडल बच्ची को बचाने पहुंचे और आरोपी को रोकने का प्रयास किया।

RKDF
Adv

बताया जा रहा है कि इससे गुस्साए मनोज मंडल ने सरजू मंडल पर भी जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही सरैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता मनोज मंडल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।