Pursued from Chouparan, cornered in Topchanchi... Three cunning thieves arrested after ₹3.20 lakh theft, one at large.

चौपारण से पीछा, तोपचांची में घेराबंदी… 3.20 लाख की चोरी के बाद तीन शातिर गिरफ्तार, एक फरार

Share
Link copied
Pursued from Chouparan, cornered in Topchanchi... Three cunning thieves arrested after ₹3.20 lakh theft, one at large.
Pursued from Chouparan, cornered in Topchanchi… Three cunning thieves arrested after ₹3.20 lakh theft, one at large.

धनबाद: चौपारण से पिकअप वाहन का पीछा कर रहे शातिर बदमाशों ने तोपचांची के साहूबहियार में फिल्मी अंदाज में 3.20 लाख रुपये चोरी कर फरार होने की कोशिश की, लेकिन चालक की सतर्कता, ग्रामीणों की बहादुरी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने उनकी पूरी साजिश नाकाम कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है, जबकि एक आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार, चारों आरोपी स्कॉर्पियो (JH02BJ6696) से चौपारण से ही पिकअप वाहन का पीछा कर रहे थे। साहूबहियार स्थित एक होटल के पास जैसे ही पिकअप रुकी, बदमाशों ने पुरानी मोटरसाइकिल की चाबी की मदद से वाहन का लॉक खोल दिया और उसमें रखे 3.20 लाख रुपये लेकर स्कॉर्पियो से फरार हो गए।

घटना के तुरंत बाद पिकअप चालक ने हिम्मत दिखाते हुए अपराधियों का पीछा शुरू कर दिया और रास्ते में ग्रामीणों को भी सूचना दी। सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस हरकत में आ गई। लेदाटांड़ के समीप पुलिस ने स्कॉर्पियो की घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोच लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

RKDF
Adv

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पूरी 3.20 लाख रुपये की नकदी, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, चार मोबाइल फोन तथा वाहन का लॉक खोलने में इस्तेमाल की गई पुरानी मोटरसाइकिल की चाबियों का गुच्छा बरामद किया है।

एसडीपीओ बाघमारा अजीत कुमार बिमल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार तिवारी उर्फ राजा कुमार तिवारी, गोलू तिवारी उर्फ आकाश कुमार और सन्नी चौधरी के रूप में हुई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस का मानना है कि यह गिरोह लंबे समय से वाहनों का पीछा कर नकदी चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। मामले में आगे की जांच जारी है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।