Street vendors in Pandra to get a permanent location; Union Minister Sanjay Seth and Mayor Roshni Khalkho inspected the government land.

पंडरा में स्ट्रीट वेंडर्स को मिलेगा स्थायी ठिकाना, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ और मेयर रोशनी खलखो ने किया सरकारी जमीन का निरीक्षण

Share
Link copied
Street vendors in Pandra to get a permanent location; Union Minister Sanjay Seth and Mayor Roshni Khalkho inspected the government land.
Street vendors in Pandra to get a permanent location; Union Minister Sanjay Seth and Mayor Roshni Khalkho inspected the government land.

रांची: रांची में स्ट्रीट वेंडर्स को स्थायी और सम्मानजनक रोजगार स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में पहल तेज हो गई है। रविवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ तथा रांची की मेयर रोशनी खलखो ने पंडरा थाना के सामने स्थित खाली सरकारी भूमि और पंडरा पुल के बाद दाहिनी ओर स्थित खाली स्थान का संयुक्त निरीक्षण किया।

बताया गया कि OTC मैदान से पंडरा फ्रेंड्स कॉलोनी तक बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर्स वर्षों से अस्थायी रूप से दुकान लगाकर अपनी आजीविका चला रहे हैं। स्थायी स्थान नहीं होने के कारण उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मुद्दे को सांसद संजय सेठ ने हाल ही में रांची नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी प्रमुखता से उठाते हुए वेंडर्स के लिए सुव्यवस्थित और स्थायी वेंडिंग जोन विकसित करने का सुझाव दिया था।

RKDF
Adv

निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित योजना पर चर्चा की गई, जिसके तहत खाली सरकारी जमीन को विकसित कर स्ट्रीट वेंडर्स के लिए स्थायी वेंडिंग जोन बनाया जाएगा। इसके अलावा दैनिक श्रमिकों की सुविधा के लिए शेड और स्वच्छ शौचालय का भी निर्माण कराने की योजना है, ताकि छोटे व्यवसायियों और श्रमिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

इस मौके पर वार्ड 32 के पार्षद संजय कुमार, वार्ड 33 की पार्षद पुष्पा टोप्पो, वार्ड 34 के पार्षद अजीत कच्छप, अशोक मुंडा, सुबेश पांडेय, देवन होंडा, सुशील कुमार और मनोज चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।