किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य: कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला रूट, यात्रियों के लिए जरूरी सूचना

रांची: रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण 11 जुलाई 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ किया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी।
आंशिक समापन/प्रारंभ वाली ट्रेनें
13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का 11 जुलाई का परिचालन गोमो स्टेशन तक ही रहेगा। यह ट्रेन गोमो–हटिया–गोमो के बीच नहीं चलेगी।
18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का 11 जुलाई का आंशिक समापन एवं प्रारंभ आद्रा स्टेशन से होगा। ट्रेन आद्रा–हटिया–आद्रा के बीच रद्द रहेगी।
63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का आंशिक समापन एवं प्रारंभ मुरी स्टेशन पर होगा। यह ट्रेन मुरी–रांची–मुरी के बीच संचालित नहीं होगी।
पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें
58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 11 जुलाई 2026 को रद्द रहेगी।
58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 11 जुलाई 2026 को भी रद्द रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

















