Development work on the Kita-Silli rail section: Several trains affected today, some cancelled.

किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य: आज कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ रद्द

Development work on the Kita-Silli rail section: Several trains affected today, some cancelled.
Development work on the Kita-Silli rail section: Several trains affected today, some cancelled.

रांची: रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण 21 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ होगा, जबकि दो जोड़ी ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

इन ट्रेनों का आंशिक समापन और प्रारंभ

1. बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 13503/13504 का 21 अगस्त को गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और वहीं से आंशिक प्रारंभ होगा। इस कारण गोमो–हटिया–गोमो के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
2. खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 18035/18036 का 21 अगस्त को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आद्रा से आंशिक प्रारंभ होगा। आद्रा–हटिया–आद्रा के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।
3. आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर
ट्रेन संख्या 63598/63597 का 21 अगस्त को मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। मूरी–रांची–मूरी के बीच ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा।

Kashmir
advertisement

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह रद्द

1. हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
ट्रेन संख्या 58663/58664 का 21 अगस्त को परिचालन रद्द रहेगा।
2. हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर
ट्रेन संख्या 58665/58666 का भी 21 अगस्त को परिचालन रद्द रहेगा।

रेल मंडल के अनुसार, किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण यह परिचालन बदलाव किया गया है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर ले लें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now