किता–सिल्ली रेलखंड पर ब्लॉक, 7 अगस्त को कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

रांची: रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता–सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए लिए गए ब्लॉक के कारण 7 अगस्त 2026 को कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ किया जाएगा, जबकि दो पैसेंजर ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

इन ट्रेनों का रहेगा आंशिक समापन/प्रारंभ
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा। यह ट्रेन गोमो–हटिया–गोमो के बीच नहीं चलेगी।

ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा। इसका परिचालन आद्रा–हटिया–आद्रा के बीच रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल–रांची–आसनसोल मेमू पैसेंजर का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारंभ होगा। यह ट्रेन मूरी–रांची–मूरी के बीच नहीं चलेगी।

पूरी तरह रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 7 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर 7 अगस्त 2026 को भी रद्द रहेगी।


रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।



















