Boating Halted, Tourism Sluggish: Development Stalled at Kelaghat Dam, Tourists Disappointed

बोटिंग बंद, पर्यटन मंद: केलाघाट डैम पर विकास की नाव किनारे, पर्यटक हो रहे निराश

Boating Halted, Tourism Sluggish: Development Stalled at Kelaghat Dam, Tourists Disappointed
Boating Halted, Tourism Sluggish: Development Stalled at Kelaghat Dam, Tourists Disappointed

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिले का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सिद्धेश्वरनाथ मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है, लेकिन बुनियादी पर्यटन सुविधाओं के अभाव में इसकी चमक फीकी पड़ती जा रही है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर केलाघाट डैम पर पिछले करीब 10 वर्षों से बोटिंग सेवा बंद होने के कारण पर्यटकों को निराश लौटना पड़ रहा है, वहीं सरकार को भी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Deoghar
Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, एक समय केलाघाट डैम की बोटिंग यहां का सबसे बड़ा आकर्षण थी। परिवार, बच्चे और युवा बड़ी संख्या में नाव की सैर करने पहुंचते थे, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलता था। लेकिन पुरानी नावों के जर्जर होने के बाद नई नाव उपलब्ध नहीं कराई गई और तब से बोटिंग सेवा पूरी तरह ठप है।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 03
Advertisement

सिद्धेश्वरनाथ मंदिर के पुजारी कल्याण मिश्रा ने बताया कि बोट संचालन के लिए उन्होंने निर्धारित सुरक्षित राशि (सिक्योरिटी मनी) जमा की थी। नावें खराब होने के बाद उन्होंने कई बार जिला प्रशासन से नई नाव उपलब्ध कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी कहा कि बैंक से ऋण लेकर जमा की गई सुरक्षित राशि वापस लेने के लिए भी उन्हें वर्षों से विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन भुगतान अब तक नहीं हो सका है।

Drishti 02
Advertisement

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि केलाघाट डैम में दोबारा बोटिंग शुरू कर दी जाए तो पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। इससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

Drishti 01
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस और आगामी पर्यटन सीजन नजदीक होने के बावजूद बोटिंग सेवा बहाल होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में इस पर्यटन स्थल पर आने वाले पर्यटकों, खासकर बच्चों और युवाओं को एक बार फिर मायूस होकर लौटना पड़ सकता है।

RKDF
advertisement

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से जल्द नई नाव उपलब्ध कराने, बोटिंग सेवा शुरू करने और वर्षों से लंबित सुरक्षित राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।

Kashmir
advertisement
नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now