Siddheshwar Mahadev Temple and Kelaghat tourist spot in a state of neglect; dilapidated roads and lack of proper facilities compound the difficulties.

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और केलाघाट पर्यटन स्थल बदहाल, जर्जर सड़क व अव्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी

Share
Link copied
Siddheshwar Mahadev Temple and Kelaghat tourist spot in a state of neglect; dilapidated roads and lack of proper facilities compound the difficulties.
Siddheshwar Mahadev Temple and Kelaghat tourist spot in a state of neglect; dilapidated roads and lack of proper facilities compound the difficulties.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जिले का प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और केलाघाट डैम प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होता नजर आ रहा है। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर राशि स्वीकृत किए जाने के बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विकास कार्य धरातल पर दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Deoghar
Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, केलाघाट तक पहुंचने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। खराब सड़क के कारण बाइक सवारों को भी यह दूरी तय करने में 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। सड़क के दोनों ओर उगी पुटूस और अन्य झाड़ियां राहगीरों व पर्यटकों के लिए खतरा बन गई हैं।

Drishti 01
Advertisement

इसी मार्ग से विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं ने बताया कि केलाघाट मोड़ से पावर हाउस तक सड़क की हालत बेहद खराब है। हल्की बारिश में कई जगहों पर करीब एक फुट तक पानी जमा हो जाता है, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता है और विद्यार्थियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ती है।

Drishti 04
Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह क्षेत्र नगर परिषद के अधीन होने के बावजूद विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सड़क किनारे लंबे समय से बिजली के पोल पड़े हुए हैं, जिन्हें अब तक नहीं हटाया गया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

Drishti 03
Advertisement

सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी कल्याण मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कई बार जिला प्रशासन, संबंधित विभागों और नगर परिषद से सड़क मरम्मत कराने तथा मंदिर के समीप संचालित मत्स्य पालन (फिश कल्चर) को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और पर्यटन स्थल की गरिमा प्रभावित हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Kashmir
advertisement

वहीं, जिला खेल सह पर्यटन विकास पदाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि सड़क की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए उनके विभाग के पास कोई फंड उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि जर्जर सड़क के संबंध में संबंधित विभाग को कोई पत्र भी नहीं भेजा गया है।

RKDF
advertisement

पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस स्थल की बदहाल स्थिति से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत, झाड़ियों की सफाई और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि सिद्धेश्वर महादेव मंदिर और केलाघाट डैम को जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सके।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।