Jharkhand Assembly's monsoon session begins today; uproar expected over several issues, including JPSC.

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, JPSC समेत कई मुद्दों पर हंगामे के आसार

Share
Link copied
Jharkhand Assembly's monsoon session begins today; uproar expected over several issues, including JPSC.
Jharkhand Assembly’s monsoon session begins today; uproar expected over several issues, including JPSC.

रांची: झारखंड विधानसभा का षष्ठम (मानसून) सत्र गुरुवार, 6 अगस्त से शुरू हो रहा है। 12 अगस्त तक चलने वाले इस पांच दिवसीय सत्र में सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी, जबकि विपक्ष JPSC, परीक्षा अनियमितता, कानून-व्यवस्था और जनहित के अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में इस बार का मानसून सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Deoghar
Advertisement

सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने सभी विधायी दलों के नेताओं के साथ बैठक कर सदन की कार्यवाही शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित कराने की अपील की। सत्र के पहले दिन 6 अगस्त को शोक प्रस्ताव के साथ सामान्य कार्य निपटाए जाएंगे। 7 अगस्त को प्रश्नकाल के बाद सरकार चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट सदन में पेश करेगी।

Drishti 04
Advertisement
Drishti 01
Advertisement

8 और 9 अगस्त को शनिवार और रविवार होने के कारण सदन की कार्यवाही नहीं होगी। 10 अगस्त को पहली पाली में प्रश्नकाल और दूसरी पाली में अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। इसके बाद संबंधित विनियोग विधेयक पारित कराया जाएगा। 11 अगस्त को प्रश्नकाल के बाद दूसरी पाली में राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे। वहीं 12 अगस्त, सत्र के अंतिम दिन, प्रश्नकाल के बाद राजकीय विधेयकों के साथ गैर-सरकारी संकल्प भी सदन में प्रस्तुत किए जाएंगे।

RKDF
advertisement
Kashmir
advertisement

विधानसभा के इस मानसून सत्र में JPSC परीक्षा विवाद, छात्र आंदोलन, भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं, कानून-व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक होने की संभावना है। ऐसे में राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।