रांची के कई इलाकों में आज दो घंटे बिजली रहेगी बंद, सुबह 10 से 12 बजे तक रहेगा शटडाउन

रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में शनिवार (11 जुलाई) को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस कार्य के लिए दो घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
बिजली विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य के कारण लटमा रोड, हनुमान नगर, प्रेम नगर, विकास नगर, चोरियां टोली, न्यू ऊर्जा नगर समेत आसपास के इलाकों में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन की अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो। बिजली विभाग का कहना है कि मेंटेनेंस कार्य पूरा होते ही संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

















