रांची में ट्रिपल आईटी के छात्र ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

रांची: राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित हॉस्टल में ट्रिपल आईटी के एक छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य के रूप में हुई है। शनिवार देर रात उसका शव हॉस्टल के कमरे में तौलिया के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात तक आदित्य ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इससे उसके सहपाठियों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर जाने पर आदित्य फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी आदित्य के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। छात्र ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय शक्ति आराधना का शुभारंभ, जानिए पूजा सामग्री, स्थापना की विधि और माता को अर्पित किए जाने वाले भोग का महत्व
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है। पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की जाती…
रांची सहित पूरे झारखंड में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे, मौसम रहेगा सुखद
झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज (रविवार, 11 अक्टूबर 2026) मौसम सुखद और शुष्क रहने की संभावना है। मौसम…
















