केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात, स्व. रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि

रामगढ़: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी शनिवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

केंद्रीय मंत्री ने स्व. रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया।

जी. किशन रेड्डी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

महालया विशेष: पितरों की विदाई, मां दुर्गा के आगमन का संदेश; आस्था, परंपरा और उम्मीदों का अनूठा संगम
बंगाल से झारखंड तक दुर्गोत्सव की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार; भोर में चंडीपाठ और पितरों के तर्पण के साथ शुरू हुआ देवी…

लापरवाही के आरोप में कोलेबिरा थाना प्रभारी हटाए गए, विभागीय जांच का आदेश
सिमडेगा: कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के आरोप में सिमडेगा एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने कोलेबिरा…
















