पलामू: डीजीपी तदाशा मिश्र ने ली अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
पलामू: झारखण्ड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, तदाशा मिश्र की अध्यक्षता में आज पलामू पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रक्षेत्र स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पलामू प्रक्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के निष्पादन और आगामी त्यौहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।
बैठक के प्रमुख निर्णय और निर्देश:
मुहर्रम की सुरक्षा: आगामी मुहर्रम पर्व के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई। अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।
त्वरित न्याय और अनुसंधान: महिला सुरक्षा, पोक्सो (POCSO) एक्ट, मॉब लिंचिंग और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों में त्वरित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। गंभीर अपराधों में ‘स्पीड ट्रायल’ कराकर दोषसिद्धि दर बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
नवीन कानूनों का क्रियान्वयन: भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 के प्रावधानों को पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ लागू करने के निर्देश दिए गए।
तकनीकी निगरानी: अपराध नियंत्रण के लिए सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने और मौजूदा निगरानी तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने को कहा गया। साथ ही, नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
विशेष अभियान: साइबर अपराध और संगठित अपराधों के खिलाफ तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए विशेष अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई।
जन-संवाद और पुलिस कल्याण: चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना गया। साथ ही, पुलिसकर्मियों के कार्य वातावरण में सुधार और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित रूप से ‘पुलिस सभा’ आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति:
बैठक में नरेंद्र कुमार सिंह (पुलिस महानिरीक्षक, अभियान सह प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक), अजय लिंडा (पुलिस महानिरीक्षक, अप०अनु०वि०), कौशल किशोर (पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू), पलामू, गढ़वा एवं लातेहार के पुलिस अधीक्षक
Also Read :
धनबाद: दिल चुराने वाली प्रेमिका ने ‘दिल’ पर किया वार , उतारा मौत के घाट

















