Simdega Police's tree plantation drive on World Environment Day, pledge to protect the environment

विश्व पर्यावरण दिवस पर सिमडेगा पुलिस का वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Simdega Police's tree plantation drive on World Environment Day, pledge to protect the environment
Simdega Police’s tree plantation drive on World Environment Day, pledge to protect the environment

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस द्वारा संचालित राज्यस्तरीय विशेष अभियान “एक पेड़ झारखंड के नाम” के तहत गुरुवार को पुलिस केंद्र, सिमडेगा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अंचल निरीक्षक सिमडेगा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसे जनआंदोलन का रूप देने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों एवं नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल करने की भी अपील की।

एसपी के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पौधे लगाकर आम लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया।

सिमडेगा पुलिस ने कहा कि वह पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now