20210221 204523

राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप को विधायक भूषण बड़ा और हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह के बीच हुई चर्चा.

सिमडेगा : सिमडेगा में आयोजित 11वी हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप की तैयारी को लेकर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा झारखंड हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला नाथ जी से मिलकर चर्चा किया । हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 10 मार्च से 18,मार्च तक एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा मैं आयोजित की गई है। चैंपियनशिप को लेकर हॉकी झारखंड एवम् हॉकी सिमडेगा के साथ साथ सिमडेगा की जनता, जनप्रतिनिधि एवम् जिला प्रशासन काफी उत्साहित है ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भव्य आयोजन करने को लेकर विधायक भूषण बड़ा रविवार को रांची में हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे और वहा हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह एवम् वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशिकांत से मिलकर इस आयोजन को एवम् सिमडेगा सहित झारखंड के हॉकी विकास को लेकर विशेष चर्चाएं की। मौके पर विधायक कोंग्रेस जिला अध्यक्ष अनूप केशरी एवम् विधायक प्रतिनिधि डी.डी .सिंह साथ रहे। पहली बार हॉकी झारखंड के कार्यालय पहुंचे सिमडेगा विधायक भूषण बड़ा को हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने शाल ओढ़ा कर स्वागत किया। मौके पर विधायक ने मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी रांची का भी निरीक्षण किया।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

Share via
Share via