IMG 20210422 WA0076

कोविड-19 नियम का पालन करानें को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय.

गढ़वा : गढ़वा में कोविड-19 नियम का पालन सभी लोग करे इसके लिए जिला प्रशासन काफी सक्रिय है। देर रात्रि डीसी राजेश कुमार पाठक और एसपी श्रीकांत एस राव खोत्रे ने सड़को पर निकल शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अन्य अधिकारियों की टीम भी शहर के चिनियां मोड़, नावदा मोड़, रंका चौक, मझिआंव मोड़, गढ़देवी मोड़ पर जाकर स्थिति का जायजा किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान अधिकारियों ने देखा कि सभी दुकाने अपने समय पर बंद हो चुकी थी वहीं आम लोगो का आवागमन भी नगण्य थी। जो लोग मास्क नही पहने थे उन्हें मास्क लगाकर कर ही घरों से निकलने की चेतावनी दी जा रही थी। इसके बाद डीसी,एसपी सदर अस्पताल में बने डिस्ट्रिक् कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया एवं ड्यूटी में तैनात चिकित्सक एवं कर्मियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी हाशिल की। डीसी ने कहा कि शहर का निरीक्षण के लिए हमलोग निकले है अब लॉकडाउन भी लग चुका है हमलोग जांच कर रहे है कि कहीं कोई दिक्कत तो नही है।

गढ़वा, वी के पांडे

Share via
Share via