DSP WIF CONTROVERSY

रामगढ़ डीएसपी (DSP) की पत्नी न्याय की लगा रही गुहार, ससुराल में मारपीट हुई पैसे भी छीन लिए

Share
Link copied

बोकारो झारखण्ड

प्रताड़ित पुलिस पदाधिकारी की पत्नी पहुंची थाने  
पहले भी हुआ है पति – पत्नी में  विवाद 

रामगढ़ DSP किशोर कुमार रजक और उनकी पत्नी वर्षा श्रीवास्तव का मामला एक बार फिर से सड़क पर आ गया है डीएसपी की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव आज अपने बच्चे के साथ सियालजोरी थाना क्षेत्र स्थित ससुराल चाँदहा बूढ़ीबिनोर गई हुई थी . आरोप है की इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसके मोबाइल और पैसे भी छीन लिए गए वर्षा श्रीवास्तव ने मीडिया में बात करते हुए कही और चास महिला थाने में लिखित शिकायत भी दी है।

वर्षा श्रीवास्तव चास महिला थाने में घंटों बैठकर फरियाद लगाती रही। डीएसपी की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने आरोप लगाया की  न्यायालय में समझौता होने के बाद डीएसपी पति किशोर कुमार रजक उसके साथ लगातार मारपीट और प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। उसके घर वाले पति की दूसरी शादी करना चाहते हैं।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt )की शादी के बाद क्या रिसेसप्शन होगा !

आरोप है की इस बात की जानकारी और सुलह करने के लिए आज वह अपने दो वर्ष पाँच महीने के बच्चे के साथ अपने ससुराल पहुंची। ससुराल में जाकर सास-ससुर के साथ मुलाकात की ।उसके बाद उसके देवर चितरंजन और जयप्रकाश मौके पर पहुंचते और उसके साथ मारपीट करने लगे और गलत नियत के साथ छेड़छाड़ की और रेप करने का प्रयास किया ।

आरोप है की इस दौरान उनकी दोनों पत्नी ने भी उनके साथ मारपीट की। जब मामला बिगड़ गया तो वर्षा ने बताया कि उसको मारपीट करते हुए घसीट कर बाहर घर से निकाल दिया गया। उसके बाद जिस ड्राइवर के साथ वह गई थी उस ड्राइवर के साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया गया। मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन हमारी सहायता नहीं की। उसके बाद वर्षा को चास महिला थाने लाया गया जहां वह घंटों इंतजार करती रही और थाने में न्याय की गुहार लगाती रही।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow