रामगढ़ में DSP के पत्नी ने अपने पति पर कराया FIR

रामगढ़ में DSP के पत्नी ने अपने पति पर कराया FIR

रामगढ़ के एक पुलिस अधिकारी का मामला खूब वायरल हो रहा है । पुलिस अधिकारी DSP के पद पर है और वायरल खबर के मुताबिक डीएसपी किशोर रजक ने पत्नी को गला दबाकर मारने का प्रयास किया. इस बात से खफा होकर DSP किशोर रजक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने रामगढ़ थाना में अपने पति के किशोर रजक के खिलाफ शनिवार को एक FIR दर्ज कराया है. रामगढ़ थाना में ड
DSP किशोर रजक के खिलाफ 341/323/325/308/498 (a) धारा के तहत FIR दर्ज हुआ ह
है । DSP किशोर रजक की पत्नी WIFE वर्षा श्रीवास्तव ने रामगढ़ थाना में दर्ज कराये मामले में कहा है कि बीते 14 जनवरी को मेरे पति ने मुझे गला दबाकर मारने का प्रयास किया. मैंने किसी तरह अपनी जान lIFE बचायी. फिर DSP पति ने मुझे लात -घूसे से मारा. फिर मेरे सिर पर गंभीर चोट किया, जिसके कारण मैं बेहोश हो गयी, उन्होंने मेरे ऊपर पानी डाला, होश आने पर फिर से बाल पकड़कर मुझे सिर पर मारा. जिससे सिर पर गंभीर चोट आयी है. मेरी दायीं आंख की रोशनी कम हो गयी है और दाएं कान से भी सुनने में दिक्कत आ रही है.
DSP किशोर रजक की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने थाना में दिये आवेदन में कहा है, कि वह मुझे रूम में छोड़कर भाग गये और घर के सभी कुक, गार्ड को निर्देश दिया कि मुझे घर से बाहर ना जाने दिया जाये. इससे पहले भी उन्होंने मेरे साथ कई बार मारपीट की है. मारपीट की घटना के बाद डीएसपी की पत्नी वर्षा श्रीवास्तव ने हॉस्पिटल (hospital) जाकर अपना इलाज करवाया. वर्षा श्रीवास्तव ने थाना में दिये आवेदन (application) में कहा है कि इस मामले में FIR दर्ज करने की कृपा करें , ताकि मेरे व मेरे 2 वर्ष के पुत्र की जान- माल की सुरक्षा( protection) हो सके.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow