गोरखपुर से चुनाव लडेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ।

गोरखपुर से चुनाव लडेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) ।

Share
Link copied

लखनउ : UP चुनाव का शंखनाद होने के साथ ही सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारियां में लग गयी है । BJP ने अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (yogi adityanath) और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को चुनावी मैदान में उतार दिया है।
सरयू रॉय ( saryu roy) ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र कोरोना जांच शुल्क घटाने का अनुरोध किया ।
उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन की तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर रहे हैं। कांग्रेस के सपा-रालोद गठबंधन और फिर बसपा की सूची आने के बाद सभी की निगाह उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की सूची पर लगी थी। भाजपा ने पहले चरण के 58 में से 57 तथा दूसरे चरण की 55 में से 48 सीट पर प्रत्याशी घोषित कि BJP ने कुल 105 सीटों पर प्रत्याशी के नाम घोषित किए है। भाजपा ने 105 टिकट में 63 विधायकों को दोबारा टिकट दिया है।
गरीब परिवारों को पेट्रोल (petrol) में प्रति लीटर 25 रुपए छूट मिलने की कवायद तेज, cm ने की समीक्षा ।
इस बार 21 नए प्रत्याशियों में युवा, महिला तथा डॉक्टर को जोड़ा गया है। भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली में आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मैदान में पहले तथा दूसरे चरण के चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों का नाम जारी किया। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी चुनाव मैदान में उतारा है। सीएम योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर तथा केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज के सिराथू से प्रत्याशी बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहरी (322) से भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी घोषित किया गया है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को प्रयागराज की सिराथू विधानसभा सीट (251) से भाजपा प्रत्याशी घोषित किया गया है।
इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सीट भी शनिवार को तय हो गई है। पहले सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से से उतारने की तैयारी थी।
BJP नेताओं ने देवकमल अस्पताल जाकर सिमडेगा की पीड़िता से मुलाकात कर हालचाल लिया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने बताया कि पहले तथा दूसरे चरण के मतदान वाले क्षेत्रों के प्रत्याशियों की सूची आज जारी होगी। भाजपा ने लखनऊ के साथ ही नई दिल्ली में प्रत्याशियों को लेकर काफी मंथन किया है। उनके साथ भाजपा मुख्यालय के प्रभारी राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने सूची जारी की। गाजियाबाद से अतुल गर्ग, नोएडा से राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह, मीरापुर से प्रशांत गुर्जर, कैराना से मृगांका सिंह, मथुरा से श्रीकांत शर्मा, अतरौली से संदीप सिंह, खतौली से विक्रम सिंह सैनी, थाना भवन से सुरेश राणा, मुजफ्फरनगर से कपिलदेव अग्रवाल, चरथावल से नरेन्द्र कश्यप, छाता से लक्ष्मीनारायण चौधरी, बुढ़ाना से उमेश मलिक से टिकट दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow