एजुकेशन उप समिति की बैठक संपन्न.
राँची : झारखण्ड चैंबर ऑफ काॅमर्स द्वारा गठित एजुकेशन उप समिति की बैठक आज चैंबर भवन में संपन्न हुई। बैठक में उप समिति की भावी बैठकों एवं कार्ययोजना पर चर्चा हुई और यह तय किया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को उप समिति की बैठक आयोजित की जायेगी। सदस्यों द्वारा यह भी कहा गया कि कोविड काल के बाद एक लंबे अंतराल पर सरकार की अनुमति से राज्य में स्कूल-काॅलेज खुले हैं, ऐसे में विद्यार्थिर्यों के बीच संक्रमण से बचाव हेतु सुरक्षा मानकों की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने की व्यवस्था पर विचार किया जाना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्कूल के परिवेश में विद्यार्थियों के बीच सुरक्षा मानकों की जानकारी देना उचित होगा। बैठक के दौरान भारत सरकार द्वारा जारी नई शिक्षा नीति की प्रशंसा करते हुए इस नीति के लाभ, अवसर के साथ ही इस नीति से यहां के स्कूल-काॅलेज में अध्ययनरत विद्यार्थी किस प्रकार अधिकाधिक लाभान्वित हों, इसपर चर्चा की गई। यह भी सहमति बनाई गई स्कूली शिक्षा, साक्षरता के साथ ही उच्च तकनीकी शिक्षा विभाग में फेडरेशन चैंबर के प्रतिनिधित्व से सलाहकार समिति के गठन हेतु चैंबर द्वारा विभागीय वार्ता की जायेगी।
बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा यह भी कहा गया कि सरकार की अनुमति से अब स्कूल-काॅलेज खुल गये हैं, जहां विद्यार्थी अध्ययन के लिए आ रहे हैं। सरकार को सभी स्कूल व काॅलेजों में कोविड के मद्देनजर हैंड सेनिटाईजर, फेसमास्क व थर्मल स्कैनर की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने हेतु आर्थिक फंड देने पर विचार करना चाहिए। यह भी कहा गया कि स्कूल-काॅलेज को प्रत्येक वर्ष टेम्पररी एफिलियेशन लेना पडता है, जिससे अनावश्यक कठिनाई होती है। यह तय किया गया कि स्कूल-काॅलेज को स्थाई एफिलियेशन देने हेतु विभागीय उच्चाधिकारियों से वार्ता की जायेगी।
उप समिति चेयरमेन विकास सिन्हा ने कहा कि राज्य में उच्च कोटि की शिक्षा विद्यार्थियों को मिले, इस हेतु उप समिति द्वारा हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। स्कूल-काॅलेजों में व्याप्त समस्याओं के समाधान की दिशा में भी उप समिति द्वारा गंभीरता से कार्यों को गति दी जायेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कमिटी द्वारा जल्द ही स्कूल-काॅलेज एसोसियेशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जायेगी ताकि वे अपनी समस्याएं हमसे साझा कर सकें।
आज की बैठक में चैंबर अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा, उपाध्यक्ष धीरज तनेजा, किशोर मंत्री, महासचिव राहुल मारू, कार्यकारिणी सदस्य शैलेष अग्रवाल, अमित शर्मा, उप समिति चेयमरेन विकास सिन्हा, सदस्य रामेंद्र कुमार, चंद्रशेखर किंगर, सीए बिनोद बक्सी, गौतम कुमार, प्रमोद चौधरी उपस्थित थे।

















