समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन.
रांची : समाहरणालय ब्लॉक ए में सहायिका के पद पर कार्यरत अन्ना मिंज की असामयिक निधन पर समाहरणालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।

उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन सहित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शोक सभा के आयोजन के बाद समाहरणालय में आज दिन भर के कार्य को स्थगित कर दिया गया।


















