IMG 20210527 WA0029

झारखंड विधान सभा सचिवालय द्वारा अपने अधिकारियों व कर्मियों के असामयिक निधन पर आज शोक सभा का आयोजन किया गया.

राँची : विधानसभा सचिवालय के चार अधिकारियों/कर्मियों का पिछले एक माह के अंदर असामयिक निधन हो गया झारखंड विधान सभा सचिवालय द्वारा अपने अधिकारियों व कर्मियों के असामयिक निधन पर आज अप० 1:30 बजे शोक सभा का आयोजन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वर्गीय दीपक कुमार शुक्ला विधानसभा सचिवालय में निजी सहायक के रूप में कार्यरत थे इनका देहान्त 21 /4 /2021 को रामप्यारी अस्पताल रांची में कोरना के संक्रमण से हुआ। स्वर्गीय मनोहर लकड़ा झारखंड विधान सभा सचिवालय में अवर सचिव के रूप में कार्यरत थे। कोरोना से संक्रमित होकर दिनांक 26/4/ 2021 को पू० 5:00 बजे राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान रांची में उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय राजेश कुमार पांडेय, प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे उन्होंने 30/4/ 2021 को गंभीर कोरना से जंग लड़ते हुए राज अस्पताल में दम तोड़ दिए। स्वर्गीय मनोज कुमार, मार्शल के पद पर कार्यरत थे 14/5/21 को पटना के एक अस्पताल में पेट की गंभीर बीमारी के कारण उनका निधन हुआ।

माननीय अध्यक्ष झारखंड विधानसभा श्री रबीन्द्र नाथ महतो, श्री महेंद्र प्रसाद, सभा सचिव, श्री बिनय कुमार सिंह, अपर सचिव, श्री मधुकर भारद्वाज, संयुक्त सचिव श्री अतुल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री सरोज कुमार, उप सचिव श्री राव दीपेंद्र, अवर सचिव सहित सभा सचिवालय के अन्य पदाधिकारीयों एवं कर्मीयों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर इन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Share via
Share via