बच्ची को बोरे में डालकर चल पड़ी महिला, लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले.

बच्ची को बोरे में डालकर चल पड़ी महिला, लोगों ने पकड़ किया पुलिस के हवाले.

Share
Link copied

लोहरदगा : लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के न्यू आजाद बस्ती से 3 साल की बच्ची को चुराने का सनसनीखेज वारदात सामने आया है। विक्षिप्त सी लगने वाली महिला घर के बाहर खेल रही बच्ची को बोरे में डाल कर चल पड़ी थी। माहेरा नामक इस बच्ची के परिजन मूल रूप से करचाटोली के निवासी हैं और आजाद बस्ती में किराए के मकान में रहते हैं। घर के बाहर से बच्ची के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पड़ोस के लोग जमा हो गए।

इसी दौरान किसी ने बताया कि थोड़ी देर पहले वहां से गुजरने वाली एक संदिग्ध किस्म की महिला बोरे में कुछ डाल कर ले जा रही थी। लोगों ने उस महिला को ढूंढना शुरू किया और पावर गंज के पास धर दबोचा। महिला के बोरे से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। एसटी एससी थाने ने महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

लोहरदगा, प्रीतम कुमार

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow