सादगी से मनाया जा रहा है ईद मिलादुन्नबी का त्योहार.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : इस्लाम धर्म की आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया गया. राजधानी रांची के विभिन्न मस्जिद और मोहल्लों में सजावट कर इस दिन को खास के रूप में मनाया गया. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चौक चौराहों पर लंगर लगाकर जरूरतमंदों को खाना खिलाया, इसके अलावा रहमत नाम की संस्था ने शहर के ओल्ड एज होम, संत बरनाबास अस्पताल, और संत मिखाईल ब्लाइंड स्कूल में जाकर लोगों के बीच राहत सामग्री बाटी.

सादगी से मनाया जा रहा है ईद मिलादुन्नबी का त्योहार.

गौरतलब है कि हर वर्ष 12 रबी उल अव्वल के दिन देशभर में जुलूस और जलसे का आयोजन कर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्म दिन धूम धाम से मनाया जाता है. लेकिन इस वर्ष कोविड-19 महामारी के वजह से काफी सीमित संख्या में लोग निकल कर इस दिन को खास तौर पर मना रहे है.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now