5 राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026: मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में BJP की मजबूत दिखत, TVK का तमिलनाडु में कमाल

डेस्क, 4 मई 2026: देश के पांच राज्यों — पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी — में विधानसभा चुनावों की मतगणना सुबह 8 बजे शुरू गई । चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों से ही बीजेपी और उसके गठबंधनों को असम और पुडुचेरी में मजबूत बढ़त मिल रही थी। जबकि पश्चिम बंगाल में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। तमिलनाडु में अभिनेता विजय की तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) शुरुआती रुझानों में सबसे आगे दिख रही।
राज्यवार शुरुआती रुझान (ECI और चैनल रिपोर्ट्स के आधार पर):1. पश्चिम बंगाल (294 सीटें, बहुमत 148)
- टीएमसी और बीजेपी के बीच घमासान टक्कर।
- शुरुआती रुझानों में बीजेपी कई सीटों पर आगे, TMC कुछ सीटों (जैसे Deganga, Kasba) पर लीड। लेकिनब बीजेपी 200 का आंकड़ा रुझानों में पर कर चुकी है।
- बीजेपी ने झाड़ग्राम और कुछ अन्य सीटों पर अकाउंट खोला। सुवेंदु अधिकारी अपनी नंदीग्राम सीट पर आगे।
2. असम (126 सीटें, बहुमत 64)
- बीजेपी (NDA) की जबरदस्त बढ़त।
- शुरुआती ट्रेंड्स में बीजेपी 60+ सीटों पर आगे, लेकिन शाम तक 90 सीट पार ,NDA बहुमत पार कर चुका है।
- हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में पार्टी तीसरी बार सरकार बनाने की मजबूत स्थिति में। कांग्रेस सीमित सीटों पर आगे।
3. तमिलनाडु (234 सीटें, बहुमत 118)
- TVK (विजय) शुरुआती रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी।
- TVK ~109 सीटों पर लीड, AIADMK करीब, DMK पीछे।
- विजय के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई। यह त्रिकोणीय मुकाबला DMK की सत्ता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
4. केरल (140 सीटें, बहुमत 71)
- UDF (63 कांग्रेस गठबंधन) बढ़त।
- कांग्रेस कई सीटों () पर आगे, LDF (CPI(M)) पीछे।
- UDF 10 वर्ष बाद सत्ता में वापसी की कोशिश में।
5. पुडुचेरी (30 सीटें)
- NDA/AINRC की मजबूत स्थिति।
- AINRC कई सीटों पर आगे, NDA सत्ता बरकरार रखने की राह पर।

















