grand-procession-foundation-day-sarveshwari-group

सर्वेश्वरी समूह के स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

Share
Link copied
grand-procession-foundation-day-sarveshwari-group
grand-procession-foundation-day-sarveshwari-group

सिमडेगा: सर्वेश्वरी समूह, सिमडेगा के स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को भव्य शोभायात्रा एवं प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें समूह के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान बाबा की भव्य पालकी को आकर्षक ढंग से सजाकर सफेद वाहन पर स्थापित किया गया। इसके साथ श्रद्धालुओं ने बाइक रैली के माध्यम से प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के दौरान लोगों को सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया।

RKDF
advertisement

प्रभात फेरी सर्वेश्वरी समूह आश्रम से शुरू होकर नीचे बाजार, पेट्रोल पंप और शाम टोली होते हुए प्रिंस चौक पहुंची। इसके बाद श्रद्धालु वापस आश्रम पहुंचे, जहां प्रभात फेरी का समापन हुआ। स्थापना दिवस के अवसर पर आश्रम परिसर में बाबा का पूजन एवं कलश पूजन भी विधिवत किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समाज के कल्याण की कामना की।

Advertisment
Advertisment

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। आश्रम परिसर और शोभायात्रा के दौरान आध्यात्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने धर्म, सत्य और मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।