20250319 130335

वोटर ID से लिंक किया जायेगा आधार कार्ड चुनाव आयोग ने शुरू की कयावद

वोटर आईडी से लिंक किया जायेगा आधार कार्ड चुनाव आयोग ने शुरू की कयावद

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब आपका आधार कार्ड वोटर आईडी से लिंक हो जाएगा इसके साथ ही चुनाव आयोग की यह कयावद सबसे अहम और चुनाव को पारदर्शी बनाने वाला बताया जा रहा है । दरसअल चुनाव आयोग ने मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को आधार से जोड़ने के फैसले पर एक अहम कदम बढ़ाया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोग ने स्पष्ट किया कि यह पूरी प्रक्रिया संविधान और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही संचालित होगी।

वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 23(4), 23(5) व 23(6) के तहत की जाएगी। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसले को उद्धृत करते

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया, “मतदान का अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को ही मिल सकता है। आधार केवल व्यक्ति की पहचान प्रमाणित करता है, नागरिकता नहीं। इसलिए इस प्रक्रिया को पूरी तरह कानूनी दायरे में रखा जाएगा और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार ही आगे बढ़ाया जाएगा।

चुनाव आयोग और आधार प्राधिकरण UIDAI के तकनीकी विशेषज्ञ इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए आपसी समन्वय से काम करेंगे। इस दौरान साइबर सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि नागरिकों की जानकारी गोपनीय बनी रहे और किसी भी प्रकार की गलतफहमी न उत्पन्न हो।

Share via
Share via