20260224 200128

नई दिल्ली में भारत निर्वाचन आयोग और राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन 2026 सफलतापूर्वक संपन्न

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने आज भारत मंडपम में राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य चुनाव आयुक्त (एसईसी) शामिल हुए। यह सम्मेलन 27 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हुआ है—पिछला ऐसा सम्मेलन वर्ष 1999 में हुआ था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सम्मेलन में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उद्घाटन भाषण में ईसीआई और एसईसी के बीच संस्थागत समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने मतदाता सूची प्रबंधन में एकरूपता, प्रौद्योगिकी के उपयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. सुखबीर सिंह संधू ने राज्य चुनाव आयुक्तों से एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और ‘विश्वास’ को चुनावी प्रक्रिया की नींव बताते हुए सहयोग बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, डॉ. विवेक जोशी ने ‘ECINET’ डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिजिटल प्रौद्योगिकियों में सहयोग पर प्रकाश डाला।

सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने विचार-विमर्श किया और ‘राष्ट्रीय घोषणा पत्र’ अपनाया। इसमें शुद्ध मतदाता सूची को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए ईसीआई और एसईसी के बीच कानूनी तालमेल बढ़ाने, पंचायत-नगर निकाय चुनावों से जुड़े कानूनों को संसदीय/विधानसभा चुनावों से जोड़ने और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर ईसीआई का नया प्रकाशन ‘A Confluence of Democracies’ का विमोचन किया गया। यह पुस्तक हाल ही में आयोजित ‘इंडिया इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट’ (IICDEM) 2026 का विस्तृत रिकॉर्ड है, जिसमें 70+ देशों के प्रतिनिधियों, 36 सत्रों और ‘दिल्ली घोषणा 2026’ का विवरण शामिल है।

Share via
Share via