झारखंड सरकार और पंजाब नेशनल बैंक के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन खाता पैकेज पर MoU, झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का भी शुभारंभ

झारखंड सरकार और पंजाब नेशनल बैंक के बीच सरकारी कर्मचारियों के लिए वेतन खाता पैकेज पर MoU, झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का भी शुभारंभ

Share
Link copied

रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज झारखंड सरकार और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के बीच राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन खाता पैकेज (State Government Salary Package – SGSP) पर महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) हस्ताक्षर समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने वित्त विभाग द्वारा विकसित झारखंड कुबेर डैशबोर्ड का भी शुभारंभ किया, जो राज्य के वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने में सहायक होगा।

समारोह झारखंड मंत्रालय स्थित सभागार में आयोजित हुआ, जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि यह MoU राज्य सरकार और बैंक के बीच एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने जोर दिया कि बैंक न केवल सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि व्यवसाय, कृषि, ग्रामीण विकास जैसे हर क्षेत्र में भी उनका योगदान अहम है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “आज PNB राज्य सरकार के साथ जुड़कर एक नया अध्याय शुरू कर रहा है। इससे पहले भी अन्य बैंकों के साथ ऐसे समझौते हुए हैं और उनके तहत कार्य आगे बढ़ रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि PNB अपने उद्देश्यों और कर्तव्यों को सफलतापूर्वक पूरा करेगा। इस बेहतर समन्वय से सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनमानस को भी लाभ मिलेगा।” इस अवसर पर उन्होंने PNB के अधिकारियों और कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी।

समारोह में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, अन्य कैबिनेट मंत्री संजय प्रसाद यादव, दीपिका पांडेय सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, PNB के महाप्रबंधक आशीष कुमार चतुर्वेदी, मंडल प्रमुख (रांची) अवधेश झा, उप मंडल प्रमुख राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और बैंक के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow