सरायकेला-खरसावाँ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 2019 लीटर अवैध शराब बरामद

सरायकेला-खरसावाँ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 2019 लीटर अवैध शराब बरामद

Share
Link copied

सरायकेला-खरसावाँ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 2019 लीटर अवैध शराब बरामद

सरायकेला-खरसावाँ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 2019 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

सरायकेला-खरसावाँ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 2019 लीटर अवैध शराब बरामद

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित छापामारी दल ने गुप्त सूचना के आधार पर 15 अक्टूबर 2025 को सरायकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत हथीमारा गांव के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में कृष्णा हेस्सा के घर पर छापा मारा। छापामारी के दौरान पुलिस को देखकर नकली शराब बनाने वाले लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर दो अभियुक्तों—दीपक नापित (37 वर्ष, निवासी पदमपुर) और लुगनी हेम्ब्रम (32 वर्ष, निवासी जोजोडीह) को गिरफ्तार कर लिया।

सरायकेला-खरसावाँ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 2019 लीटर अवैध शराब बरामद

छापामारी में Mc Dowel 168 पीस (375 ml), 240 पीस (180 ml) Royal Stag 240 पीस (375 ml), 240 पीस (180 ml) Iconic White 96 पीस (375 ml), 144 पीस (180 ml) King Gold 2172 पीस (750 ml) Royal Challenger 144 पीस (180 ml), 168 पीस (375 ml) बरामद किया गया।

सरायकेला-खरसावाँ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 2019 लीटर अवैध शराब बरामद

इसके अलावा 20 किलो ढक्कन, 556 खाली प्लास्टिक बोतलें, 67 खाली शीशे की बोतलें (375 ml), 83 खाली शीशे की बोतलें (180 ml), विभिन्न ब्रांडों के स्टीकर (King Gold, Mc Dowel, Royal Challenger, Black Tiger), 30 लीटर का जार, 750 लीटर की पानी की टंकी, 20 लीटर का प्लास्टिक जार, 2 प्लास्टिक की बाल्टियां, 2 नीले रंग के 200 लीटर के ड्रम, और 1 लाल रंग का मग बरामद किया गया है।

सरायकेला-खरसावाँ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 2019 लीटर अवैध शराब बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ सरायकेला थाना में कांड संख्या 101/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 318(4)/338/336(3)/340(2)/274/275 बी.एन.एस. 2023 और झारखण्ड उत्पाद अधिनियम 1915 की धारा 47(ए)/47(डी)/47(एफ)/55 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने अन्य लोगों की संलिप्तता की जानकारी दी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी जारी है। दोनों अभियुक्तों को आज न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

सरायकेला-खरसावाँ में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 2019 लीटर अवैध शराब बरामद

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow