FIRE IN BUS

मून लाइट बस में लगी आग (FIRE IN BUS)खलासी और ड्राइवर जिन्दा जले मुख्यमंत्री ने घटना पर दुःख जताया

Share
Link copied

FIRE IN BUS

दीपावली की रात रांची में एक बड़ा हादसा हो गया है। जहाँ दीपावली की रात लोग अपनी अपनी खुशियां मन रहे थे वहीँ रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड पर एक मूनलाइट नामक बस में अचानक से आग लग गई। यहां आग लगने के कारण बस में सो रहे दो लोगों की जल कर मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान मदन महतो और इब्राहिम के रूप में की गई है। इन दोनों व्यक्ति को बस का ड्राइवर और खलासी बताया गया हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस घटना को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर इस पुरे घटना पर अपना अफोस जताया है।

 

FIRE IN BUS

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात घटी। फिलहाल इस मामले की जांच खादगढ़ा TOP कर रहे है। यह बस रांची से सिमडेगा मार्ग पर चलती थी। मीडिया खबरों के मुताबिक दीपावली की रात दीया जला कर बस में रखने के कारण इसमें आग लगी है।

जाहिर है , बस स्टॉप पर खड़ी बस में दिवाली की रात पूजा करने के बाद ड्राइवर मदन और खलासी इब्राहिम दीया जलाकर बस के अंदर ही सो गए थे। वहीं इन दियों से बस में आग लग गयी। आग की लपटे इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इन लपटों ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे बस में सो रहें ड्राइवर और खलासी दोनो ही जिंदा जल गए। वहीं बस में आग लगे देखने के बाद कुछ लोगों ने फोरन पुलिस को सूचना दी। लेकिन जब तक दमकल की गाड़ियां पहुँचती तब तक देर हो चुकी थी। दोनों लोग जिन्दा जल चुके थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow