20250726 121814

जमशेदपुर में फिर बाढ़ का कहर, बागबेड़ा के नया बस्ती में 100 से अधिक घरों में घुसा पानी

जमशेदपुर : लगातार हो रही भारी बारिश ने जमशेदपुर में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति पैदा कर दी है। बागबेड़ा क्षेत्र के नया बस्ती में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे अब तक 100 से अधिक घरों में पानी घुस चुका है। इनमें से 50 से 60 घर पूरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि और भारी बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं। प्रभावित लोगों के लिए सुरक्षित स्थानों पर कैंप स्थापित किए गए हैं। प्राथमिक विद्यालय रोड नंबर 3, सिदो-कान्हू मैदान, लोहिया भवन, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर और बागबेड़ा थाना चौक को राहत केंद्र के रूप में तैयार किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हों और नदियों या जलजमाव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।

जिला आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राहत कार्यों को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। दूसरी ओर, मांगों समेत कई अन्य इलाकों में भी बाढ़ का पानी घुसने से लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। अचानक बढ़े जलस्तर ने कई परिवारों को मुश्किल में डाल दिया है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करने की सलाह दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य होने तक राहत कार्य जारी रहेंगे।

Share via
Share via