भाजपा ने विधानसभा में मुख्य सचेतक और सचेतकों की नियुक्ति की घोषणा की
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक और सचेतकों के नामों की घोषणा की है। हटिया के विधायक श्री नवीन जायसवाल को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है, जबकि धनबाद के विधायक श्री राज सिन्हा और बगोदर के विधायक श्री नागेंद्र महतो को सचेतक बनाया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रविंद्र कुमार राय, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री व सांसद आदित्य साहू, डॉ. प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, राकेश प्रसाद और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नव नियुक्त मुख्य सचेतक और सचेतकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और विधानसभा में पार्टी की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

















