पुलिस मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, AK-47 और दो इंसास राइफल बरामद

पुलिस मुठभेड़ में JJMP के तीन उग्रवादी ढेर, AK-47 और दो इंसास राइफल बरामद

गुमला : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग में शनिवार सुबह झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के उग्रवादियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान तीन उग्रवादियों के शव बरामद किए, साथ ही एक AK-47 राइफल और दो इंसास राइफल भी मौके से जब्त किए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुमला के पुलिस अधीक्षक (SP) हरिश बिन जमा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि JJMP उग्रवादी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस आधार पर जिला पुलिस और झारखंड जगुआर ने संयुक्त अभियान चलाया। अभियान के दौरान उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में तीन उग्रवादी मारे गए, जबकि कुछ उग्रवादी घने जंगलों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस और झारखंड जगुआर की टीमें बाकी फरार उग्रवादियों की तलाश में जुटी हैं। गुमला पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और उग्रवादी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

मारे गए उग्रवादियों की पहचान और इस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा जल्द होने की उम्मीद है। सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को क्षेत्र में उग्रवादी गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now