Food Safety Department holds meeting with traders; strict stance on the sale of expired food products.

खाद्य सुरक्षा विभाग की व्यापारियों के साथ बैठक, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर सख्ती

Food Safety Department holds meeting with traders; strict stance on the sale of expired food products.
Food Safety Department holds meeting with traders; strict stance on the sale of expired food products.

शंभू कुमार सिंह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा: जिलेवासियों को पौष्टिक, शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को खाद्य सुरक्षा कार्यालय में व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खाद्य सुरक्षा अधिकारी (FSO) विकास कुमार ने की। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास कुमार ने कहा कि लोगों को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी दुकानदारों और प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े निर्धारित मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक्सपायरी हो चुके खाद्य उत्पादों की बिक्री या उन्हें दुकानों में रखने पर विभाग सख्ती बरतेगा। उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स से अपील की कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर अवधि समाप्त हो चुकी खाद्य सामग्री नहीं रखें।

Kashmir
advertisement

बैठक में पैकेज्ड बेकरी उत्पादों पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी तिथि स्पष्ट एवं पढ़ने योग्य तरीके से अंकित करने पर भी जोर दिया गया। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को मिठाइयों तथा तैयार खाद्य पदार्थों की उपयोग अवधि ग्राहकों के सामने प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया। खाद्य पदार्थों में केवल विभाग द्वारा अनुमोदित रंगों का ही इस्तेमाल करने को कहा गया।

RKDF
advertisement

इससे पहले चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से एफएसओ विकास कुमार का बुके देकर स्वागत किया गया और विभाग को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया। चैंबर अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल ने व्यापारियों से खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से निरोगी और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। बैठक में पप्पू चौधरी, कैलाश अग्रवाल, लखन गुप्ता, राजेश केशरी, अमित गोयल, आलोक सिंह समेत अन्य व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now