Pakud crime news

पाकुड़ : CCTV में कैद हुई लूट की वारदात: दिनदहाड़े ज्वैलरी दुकान में घुसे नकाबपोश, फायरिंग कर लाखों के जेवरात लूटे

पाकुड़: अमड़ापाड़ा के मंदिर टोला स्थित किशुन बर्मा ज्वैलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात CCTV में कैद हो गयी । CCTV में दिखता है तीन नकाबपोश अपराधी हथियार लेकर दुकान में घुसे और फायरिंग कर दहशत फैला दी। इसके बाद अपराधी दुकान से सोने-चांदी के लाखों रुपये के आभूषण समेटकर फरार हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वारदात के दौरान अपराधियों ने दुकानदार और आसपास मौजूद लोगों को हथियार के बल पर डराया। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

RKDF
advertisement

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में नकाबपोश अपराधियों की गतिविधियां दिखाई दे रही हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान से कितने मूल्य के आभूषण लूटे गए हैं, इसका विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद अमड़ापाड़ा के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now