कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में 50 कोविड बेड की तैयारी कर ली गई है.

कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में 50 कोविड बेड की तैयारी कर ली गई है.

Share
Link copied

राँची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने आवासीय कार्यालय में सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। विचार-विमर्श के क्रम में सैन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में 50 कोविड बेड की तैयारी कर ली गई है। सेना के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि मिलिट्री हॉस्पिटल नामकुम में आगामी मंगलवार से कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार प्रारंभ हो जाएगा।

बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराए जाने पर सहमति बनी है। मुख्यमंत्री ने सैन्य अधिकारियों से आग्रह किया कि कोविड-19 की इस लड़ाई में सेना की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। अतएव सेना राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर यहां के लोगों को इस संक्रमण की घड़ी में बेहतर इलाज मुहैया कराने हेतु कार्य करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना में आंतरिक खूबियां मौजूद हैं। सेना अपनी क्षमता के अनुरूप कोरोना संक्रमित मरीजों के जीवन रक्षा के लिए आगे आए तथा राज्य में स्थापित अपने स्वास्थ्य संसाधनों का उपयोग कर राहत देने का काम करे। बैठक में राज्य सरकार एवं सैन्य अधिकारियों के बीच आपसी तालमेल बनाकर आगे की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव श्री विनय कुमार चौबे, अभियान निदेशक एनआरएचएम श्री रवि शंकर शुक्ला के अलावा सेना से मेजर जनरल श्री राजेश कुमार, ब्रिगेडियर श्री रजत शुक्ला, कर्नल श्री के विवेक एवं कर्नल श्री गगन पांडेय शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow