फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के गोरखधंधे का हुआ फंडाफोड़.

फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के गोरखधंधे का हुआ फंडाफोड़.

Share
Link copied

Team Drishti.

राँची : राँची में आज फर्जी आधार और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के गोरखधंधे का फंडाफोड़ हुआ है, एसडीओ और कोतवाली पुलिस के संयुक्त अभियान में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किए हैं।

इस पूरे मामले में चौकानें वाली बात है कि ये पूरा गोरखधंधा राँची के निबंधन कार्यालय के पास चल रहा था। इस पूरे मामले पर प्रभारी एसडीओ नें बताया कि उन्हें मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही की गई है। ये पूरा गोरखधंधा एक ज़ेरॉक्स दुकान की आड़ में चल रहा था। पुलिस नें मौके से कई फर्जी आधार कार्ड और फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस सहित प्रिंटर सहित कई आपत्तिजनक सामान जप्त किये हैं।

इस पूरे मामले में पुलिस नें टार्जन नामक एक व्यक्ति को पकड़ा है जो इस पूरे गोरखधंधे का मास्टरमाइंड है। राजधानी रांची में चल रहे इस गोरखधंधे में नकली आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा  कई दूसरे कागजात भी बनाए जाते थे, जिसका इस्तेमाल भी लोग कर रहे थे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow