दोस्त नें दोस्त का गला रेतकर किया हत्या.

Share
Link copied

Garhwa, V K Pandey.

गढ़वा : शहर के ऊँचरी मोहल्ले में एक युवक को उसके ही दोस्त ने शराब के नशे में गला रेत कर उसकी हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच युवक को सदर अस्पताल में भर्ती करवाई जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने जो खुलाशे किए है वे चकित करने वाले है, क्योंकि युवक आरजू की इसलिए हत्या की गई क्योकि उसने घर के बगल में प्रतिबंधित पशु को काटने का विरोध किया जिससे इसका विरोध करना नागवार समझा और घर मे घुस कर गला रेत कर हत्या कर दी. और जाते वक्त परिजनों को बताया कि वह क्यों उसकी हत्या किया है. घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

V. K PANDEY- GARHWA

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow