G-20 के प्रतिनिधियों को जोहार कर रहा है रांची:कब क्या होगा, किन देशों से मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, क्या- क्या है तैयारी
G-20
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
राजधानी रांची जी 20 के मेहमानों का स्वागत कर रहा है। शहर में जगह- जगह बैनर और पोस्टर लगे हैं। रांची जी 20 के मेहमानों को जोहार कर रहा है। शहर के चौक चौराहे जगमगा रहे हैं। कई चौराहों पर शानदार लाइटिंग की गयी है। सुरक्षा के मद्देनजर हर स्थिति से निपटने के लिए जवान तैनात हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस भी तैनात रखा गया है। हर मौके पर एक्टिव रहने का आदेश दिया गया है।कई देशों से लगभग 60 लोग बैठक में शामिल होने पहुंच रहे हैं। संभावना है कि मेहमानों की संख्या और बढ़े क्योंकि अब भी कई के एक्रीडेशन विदेश मंत्रालय में हैं। अगर उन्हें अनुमति मिलती है तो यह संख्या और बढ़ सकती है।
किन देशों से कौन आ रहे हैं
स्पेन : डॉ जोश मैनुअल परेज मोरालेस
यूनाइटेड किंगडम : सुनील कुमार
यूनाइटेड किंगडम : पियर्स पुरडे
साउथ अफ्रीका : सेलबी मोदिबा
साउथ अफ्रीका : बर्नार्ड ब्लाडरग्रोएन
फ्रांस : दिदिएर राबोइशन
इंडोनेशिया : एल्डरिन हरवानी
तुर्कीये : तस्लीम गुल्स गुरेल
सिंगापुर : शीयान ताय
सउदी अरब : नाहला अलहाजमी
नीदरलैंड : विकास कोहली
यूएइ : आमेल अबदल्ला मो. अलहामदी
यूएइ : बुथाइना अलबास्तकी
सउदी अरब : इमान मो. अलहुजिमी
भारत : पेरिक फिलोन आसिदा
इटली : अलेसांद्रो बोयरो
सिंगापुर : वेई एन एलिजा आंग
ब्राजील : फिलिप सिलवा बेलुची
जर्मनी : साइमन क्लिनपास
रिपब्लिक ऑफ कोरिया : यून जंग पार्क
आइएसए : सबा कलाम
कब क्या होगा
स्वागत सत्र : दो मार्च
सुबह 11:15 से 11:30 बजे तक चलेगा
सत्र-दो- टॉपिक : सोलर एनर्जी यूटिलाइजेशन एंड फोटोवोल्टाइक्स टेक्नोलॉजी
सत्र – तीन –टॉपिक : मेटेरियल्स एंड प्रोसेसेज फॉर ग्रीन एनर्जी
सत्र-चार : पैनल डिस्कशन
वैलिडेटरी सत्र
समय : 4:40 से 5 बजे तक
पतरातू लेक स्वागत के लिए तैयार
जी 20 के प्रतिनिधि तीन मार्च को रांची से पतरातू लेक जायेंगे यही उनके खाने की भी पूरी व्यस्था की गयी है। यहां मेहमान झारखंड संगीत और नृत्य का आनंद लेंगे। कई स्थानीय कलाकारों की यहां कार्यक्रम होना है। भोजन का प्रबंध रांची के रेडिसन ब्लू होटल करेगा।
















