Ramgarh News:-कभी कीड़ा तो कभी बाल युक्त खाना दिया जाता है:पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने घटिया खाना देने के विरोध में किया हंगामा, ताला भी जड़ा

Ramgarh News:-कभी कीड़ा तो कभी बाल युक्त खाना दिया जाता है:पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने घटिया खाना देने के विरोध में किया हंगामा, ताला भी जड़ा

Share
Link copied

Ramgarh News

Drishti  Now  Ranchi

प्रखंड क्षेत्र के चाड़ी पंचायत में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने मंगलवार को घटिया खाना खिलाने के विरोध में जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने बताया कि कॉलेज में एडमिशन लेने के समय प्रबंधन द्वारा कहा गया था कि छात्रों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन पिछले एक महीने से सुबह का नाश्ता, दोपहर ओर रात का खाना काफी घटिया किस्म का दिया जा रहा है। विरोध करने पर प्रबंधन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। इसे लेकर कई बार प्रबंधन के साथ बैठक भी हुई।

इसके बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं किया गया है। छात्रों ने बताया कि खाना में कभी कीड़ा तो कभी बाल युक्त खाना परोसा जा रहा है। वही हॉस्टल में पानी की भी समस्या काफी विकराल रूप ले लिया है। 80 छात्रों में सिर्फ पांच लीटर का फिल्टर लगाया गया है। जबकि एडमिशन के समय उच्च क्वालिटी का खाना देने का एग्रीमेंट किया गया था। लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया खाना का क्वालिटी उतना ही घटिया किस्म का परोसा जा रहा है। इसकी शिकायत जब प्रिंसिपल से करते है तो वे कहते हैं कि हॉस्टल छोड़कर वे घर से आना-जाना कर पढ़ाई करें।

छात्रों ने बताया कि जबकि एडमिशन के समय ही होस्टल का भी फीस जमा लिया गया है। छात्रों ने कहा कि जबतक भेंडर को नही बदला जाएगा तबतक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के दौरान छात्रों ने मेन गेट में कुछ देर के लिए तालाबंदी भी कर दिया था। जिसे प्रिंसिपल के आश्वासन के बाद तोड़ा गया। इस संबंध में प्रिंसिपल पंकज कुमार ने बताया कि छात्रों की जितनी भी समस्या सामने आई हैं। इससे प्रबंधन को अवगत करा दिया गया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow