गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर से झारखण्ड के एकमात्र जिला साहिबगंज के बाढ़ के चपटे में है

गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर से झारखण्ड के एकमात्र जिला साहिबगंज के बाढ़ के चपटे में है

Share
Link copied

गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर से इससे सटे झारखंड का एकमात्र जिला साहिबगंज इन दिनों बाढ़ की चपेट में है. स्थानीय लोगों का जीवन बेहाल हो गया है. भयावह होती स्थिति की जानकारी लेने सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को जिले का हवाई सर्वेक्षण किया. सीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सरकार द्वारा हर संभव मदद पहुंचायी जाएगी.बाढ़ की तिर्शद का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा. हवाई सर्वेक्षण के पहले सीएम हेमंत सोरेन ने जिले में 35 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया. सीएम ने लाभुकों को कई योजनाओं की सौगात दी. इसमें सबसे प्रमुख जेएसएलपीएस योजना अंतर्गत ज्योति आजीविका सखी मंडल (बरहेट संथाली दक्षिणी) को RAFके तहत 12.45 लाख रुपये का अनुदान शामिल है. कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, राजमहल सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम भी उपस्थित थेगंगा नदी में बढ़ते जलस्तर से झारखण्ड के एकमात्र जिला साहिबगंज के बाढ़ के चपटे में है.

जिले में बरहेट प्रखंड के फुटबॉल मैदान में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और परिसंपत्ति का वितरण किया गया. इसमें बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत पंचकठिया संथाली से पंचायत से 2, कदमा पंचायत से 1 लाभुक को स्वीकृति पत्र दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) आवास प्लस अंतर्गत पंचकठिया पंचायत से 2 लाभुकों को स्वीकृति पत्र का वितरण किया. इसके अतिरिक्त विभिन्न योजनाओं के तहत लाभुकों को राशि भी प्रदान की गई.गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर से झारखण्ड के एकमात्र जिला साहिबगंज के बाढ़ के चपटे में है

हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियों को बताया है कि राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा हेतु पूरी तरह से कटिबद्ध है. सरकार बाढ़ से प्रभावित लोगों तक खाद्य सामग्री की आपूर्ति, उनका सुरक्षित स्थान पर भेजना, मेडिकल सुविधा प्रदान करने जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तत्पर होकर कार्य कर रही है. इसके साथ ही मवेशियों को सुरक्षित स्थल पर लाने एवं उनके चारे की भी व्यवस्था की जा रही है

.गंगा नदी में बढ़ते जलस्तर से झारखण्ड के एकमात्र जिला साहिबगंज के बाढ़ के चपटे में है

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow