गढ़वा एसपी नें गरीबों के बीच बांटे कम्बल.

गढ़वा एसपी नें गरीबों के बीच बांटे कम्बल.

Share
Link copied

गढ़वा : गढ़वा एसपी की दरियादिली तब देखने को मिली जब आधी रात को कड़ाके की ठंड के बीच गरीब असहाय लोगो के बीच कम्बल का वितरण किया। जिला मुख्यालय में हाड़ कपका देने वाली कड़ाके की ठंड में एसपी श्रीकांत एस खोटरे गरीबों के पास मसीहा के रूप में पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर कई गरीब खुले आसमान में जमीन पर सोए थे। एसपी को देखते ही गरीबों ने हाथ फैलाकर ठंड से बचाने की अपील की, जिसके बाद एसपी ने कई स्थानों पर गरीबों को ढूंढकर उन्हें कंबल दिया।

एसपी की अगुवाई में गढ़वा थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह और थाने की टीम ने गरीबों को ढूंढते हुए सबसे पहले सोनपुरवा बस स्टैंड पहुंचे। वहां स्टैंड में फंसे हुए औरंगाबाद से छत्तीसगढ़ जा रहे एक दंपती को कंबल दिया, इसके अलावे अन्य कई गरीबों को भी एसपी ने ठंड से बचने के लिए कंबल का सहारा दिया। उसके बाद एसपी वहां से पैदल ही रेलवे स्टेशन की ओर गए, इस दौरान रास्ते में जो भी ठंड से कांपते मिला उन्हें भी कंबल दिया। इसी तरह कई अन्य खुले आसमान में जीवन यापन कर रहे गरीबों के बीच भी कंबल वितरण किया. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि पुलिस भी समाज का अंग है, उनके अंदर भी मानवता है, हम अपने सामाजिक जिम्मेवारियों का निर्वहन करते हुए गरीबों की सेवा कर रहे है।

गढ़वा, वीके पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow