Garhwa: मेराल थाना में जमकर पथराव, सिपाही घायल

Share
Link copied

विनय तिवारी /Garhwa

Garhwa: झारखंड के गढ़वा जिले के मेराल थाना में हासनदाग के ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाना में जमकर पथराव किया। जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जानकारी मिलते ही जिला से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है पुलिस बल की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीणों ने फिर से थाना पर घेराव करते हुए थाना पर पथराव करते हुए एक जवान को घेर कर उसके साथ मारपीट किया तथा हथियार को लूट लिया। पुलिस के वरीय अधिकारी ग्रामीणों को तीतर बितर करने के लिए आशु गैस के गोली छोड़ने का निर्देश देते हुए लाठी चार्ज किया। पुलिस को लाठी चार्ज करता देख लोग सड़क जाम छोड़ भाग खड़े हुए। इस दौरान कुछ लोग घायल भी हुए। घायल ने बताया कि पुलिस के द्वारा डंडा बाजी में उसे चोट लगी है। एसडीएम ने कहा की हत्या के मामले में कुछ लोग बिना थाना और अंचल को सूचना किए मेराल थाना में घुस गए और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने भी भिड़ को तितरबितर किया है स्थिति तनावपूर्ण बना हुआ है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow