बचरा के भीटीसी केन्द्र में चल रह है गैस टेस्टींग की परीक्षा.

बचरा के भीटीसी केन्द्र में चल रह है गैस टेस्टींग की परीक्षा.

Share
Link copied

खलारी : पिपरवार सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के राय बचरा के भीटीसी प्रशिक्षण केन्द्र मे गैस टेस्टींग की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल मे चल रहा है। खान सुरक्षा महानिदेशक रांची के निर्देश पर आयोजित इस परीक्षा में झारखण्ड के विभिन्न जिलो के करीब 208 अभ्यार्थी शामिल हो रहे है। इस संबंध मे पर्यवेक्षक ने बताया कि राय कोलियरी के भीटीसी मे दो बेच मे परीक्षा चल रहा है। पहले बैच की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दुसरे चरण मे दोपहर 2:00 बजे से 5:30 बजे तक परीक्षा चल रहा है। यह परीक्षा 11 जनवरी से 15 जनवरी तक पांच दिनो तक चलेगा।

डीडीएमएस ओर पीओ स्तर के अधिकारी के देख रेख मे परीक्षा चल रहा है। परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सीसीएल सिक्युरीटी विभाग के जवानो को भीटीसी मे तेनात किया गया है। मंगलवार को पिपरवार जीएम अजय सिंह परीक्षा केन्द्र जाकर शांतिपूर्ण परीक्षा की जानकारी ली। ज्ञात हो कि माईनिंग के लिए डीजीएमएस द्वारा गैस टेस्टीग की परीक्षा आयोजित की जाती है,जिसमे सफल अभ्यार्थी को प्रमाण पत्र सौंपा जाता है। परीक्षा को लेकर किसी को भी अन्दर प्रवेश करने नही दिया जा रहा है।

खलारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow